Top News

सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट द्वारा मनाया गया महिला दिवस


महिला सशक्तिकरण में विज्ञान की भूमिका

नई तहरीक : दुर्ग 
10 मार्च को सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट द्वारा मीनाक्षी नगर स्थित कार्यालय ‘ग्राम्या’ में महिला दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें दुर्ग एवं बालोद जिले के स्व- सहायता समूहों के सदस्यों, ई-शक्ति प्रोजेक्ट की प्रेरकों सहित कई सम्मानित महिलाएं शामिल हुई। समारोह की शुरुआत महिलाओं का स्वागत करने से हुई। इसके साथ ही संस्था की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष वीणापाणि खरे ने महिला विकास में विज्ञान की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, महिलाओं को पढ़ने से वंचित रखा जाता था जबकि अब विज्ञान एवं तकनीकी के माध्यम से महिलाएं मोबाइल द्वारा भी पढ़ाई कर रही हैं। गांवो के स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई कर बच्चियां अब डॉक्टर और इंजीनियर बन रही हैं। 
    संस्था के सचिव एसके खरे ने महिलाओं के विकास क्रम में विज्ञान के योगदान पर जानकारी देते हुए कहा कि आज की महिलाएं अंधविश्वास और कुरीतियों को पीछे छोडकर तार्किक रूप से सोच-समझ कर आगे बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य के बारे में वैज्ञानिक जागरूकता के चलते अब वे अपने परिवार के प्रति सजग हैं। 
    समारोह में सोनी साहू, रतिनी देवांगन, गुड्डी यादव, ममता यादव, गीतांजलि चंदेल, कमला साहू, दिनेश्वरी साहू व रूपा सिंह ने कविता एवं गीतों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। जबकि भूनेश्वरी साहू ने लोक नृत्य के माध्यम से नारी सशक्तिकरण पर को रेखांकित किया। 

सम्मानित हुई महिलाएं

इस दौरान संस्था द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें रुचि तनेजा को महिला उधमशीलता, सोनी साहू व सुमन साहू को ग्रामीण महिला उधम शीलता, स्वेता साहू बालोद को संस्था में महिला विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सृष्टि मिश्रा को महिला विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था की अध्यक्ष श्रीमति खरे द्वारा सम्मानित किया गया। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीती बाजी

समारोह के दौरान व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं द्वारा छतीसगढ़ी व्यंजन बनाए गए जिसका प्रथम पुरस्कार बिन्दु साहू, तृतीय पुरस्कार विद्यावाती चौधरी और चौथा पुरस्कार प्रेमा देशमुख को दिया गया। इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम पुरुषकर तारिणी देवांगन एवं मोगरा डेहरे को दिया गया। 
    समारोह का संचालन सृष्टि साहू ने व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा ने किया। समारोह को सफल बनाने में रोशन भूआर्य  एवं ओम प्रकाश यादव का योगदान विशेष रहा। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने