नई तहरीक : रायपुर
मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कार्पोरेट घरानों की कारगुजारियों में संलिप्त भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जागरूक जनता के बीच बुरी तरह घिरने पर कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की गिरती साख से उबरने की कोई राह नजर नहीं आ रही है। चारों तरफ से घिर चुकी भाजपा तिनके का सहारा ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के सभी संकल्प जुमले सिद्ध हो चुके हैं। भाजपा के सभी संकल्प झूठे सिद्ध हो रहे हैं। इसलिए बीजेपी देशवासियों की नजर में भारतीय जुमला पार्टी बनकर रह गई है। श्री रिजवी ने कहा कि भाजपा देश के विभिन्न वर्गों में फूट डालो और राज करो वाली अंग्रेजों की नीति के उत्तराधिकारी के रूप में प्रचारित एवं प्रसारित कर रही है।
रिजवी ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास एवं विश्वास देश व भाजपा में कहीं भी मूर्तरूप लेता दिखाई नहीं दे रहा है। कार्पोरेट घराने को खुली छूट देकर भाजपा बुरी तरह जनता की नजरों में गिर चुकी है। पिछले आठ सालों के केन्द्र में भाजपा केवल अपनों का साथ, अपनों का विकास तथा भाजपाई का ही विश्वास करने में लगी रही है। बड़े उद्योगपतियों का साथ, विकास एवं विश्वास ही भाजपा प्राप्त करती आ रही है। भाजपा सरकारों में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। जनता मंहगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त हैं।