Top News

कालजयी है विवेकानंद का शिकागो की धर्म संसद में दिया भाषण

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में विवेकानंद सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। 

नई तहरीक : दुर्ग 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एवं केबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने कहा कि जब भी विवेकानंद की बात होती है, अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में उनके दिए भाषण की चर्चा जरूर होती है। 

उन्होंने कहा कि वो भाषण जिसने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत छवि के साथ पेश किया। स्वामी विवेकानंद ने अपना भाषण अमेरिकन भाइयों और बहनों संबोधन से शुरू किया, जिसके बाद पूरे 2 मिनट तक हाल में तालियां बजती रही। उस दिन से भारत और भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिली। स्वामी विवेकानंद बहुत कम उम्र में ही विश्वभर में इतनी ख्याति बटोर गए जो हर युवा के लिए एक मिसाल है। स्वामी जी कहते हैं कि 'उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।' उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

श्री वोरा ने आगे कहा, स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जिला सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने भी संबोधित किया। संचालन करते हुए दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा, स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है। डा. भूपेंद्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एमआईसी में पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी, आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छग के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, एमएससी में वित्त प्रभारी दीपक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, एल्डरमैन राजेश शर्मा, दुष्यंत देवांगन, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, शिवाकांत तिवारी, उषा ठाकुर, राजकुमार नारायणी, कल्याण सिंह ठाकुर, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, निखिल खिचरिया, प्रवीण चंद्राकर, निकिता मिलिंद, राजेश्वरी मिश्रा, शिल्पी सदाबहार, पिंकी झा, भगवती ठाकुर, सतीश पांडे, आनंद श्रीवास्तव, मीना मानिकपुरी, धर्मेंद्र महानंद, निशान गोडबोले, कमलेश नागरची, मोहनलाल सिन्हा, रविकांत वर्मा, राकेश सिन्हा, आरिफ रजा, निरुपमा, प्रीति साहू, भुनेश्वर साहू, रफीक खान, शमीम अहमद आदि मौजूद थे। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने