Top News

अंतरराष्ट्रीय रेफरी गौस बेग सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप गुवाहाटी (आसाम) हेतु चयनित

मोहम्मद गौस बेग
मोहम्मद शमीम : रायपुर


वॉलीबाल फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 2 से 9 फरवरी तक गुवाहाटी (आसाम) में होने जा रही 71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग रेफरी होंगे। 
    देश की वॉलीबाल की सबसे बड़ी इस चैंपियनशिप में भारतीय वॉलीबाल महिला एवं पुरुष टीम का गठन किया जाएगा। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों सहित इंडियन रेलवे और सर्विसेज से अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इसके सफल संचालन के लिए देश के राज्यों से कुल 15 रेफरी को आमंत्रित किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल रेफरी मोहम्मद गौस बेग भी शामिल हैं। गौस बेग की इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में चयन किया जाना सूरजपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। 
    गौस बेग सूरजपुर जिला ही नहीं सरगुजा संभाग के किसी भी खेल के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रेफरी हैं। उल्लेखनीय है कि गौस बेग इसके पहले एशियन चैंपियनशिप, साउथ एशियन गेम्स, नेशनल गेम्स, फेडरेशन कप, सीनियर, जूनियर, यूथ एवं मिनी नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गौस बेग को देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में भी इसका खासा अनुभव है। गौस बेग के चैंपियनशिप में चयन होने पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर वालीबाल संघ के महासचिव सहीराम जाखड़ ने अपनी शुभकामनाएं दी है। इस चैंपियनशिप में उनके चयन होने पर छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ सूरजपुर जिले में हर्ष का माहौल है। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने