Top News

शहर विधानसभा में प्रस्तावित पदयात्रा एवं कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारी बैठक

नई तहरीक : दुर्ग 

प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के अलावा नगर निगम की कुरीतियों एवं मोर आवास, मोर अधिकार, कार्यक्रम को लेकर 4 फरवरी को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा एवं जिला कार्य समिति की बैठक की तैयारियों एवं दायित्व निर्धारण के लिए कसारीडीह बोरसी मंडल अंतर्गत वार्ड 40 के साहू सदन में बैठक ेआहूत हुई जिसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू ने की। 
    मंच पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, विनायक नातू, दिलीप साहू, अलका बाघमार, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, वरिष्ठ नेता डोमार सिंह वर्मा, गोवर्धन जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ राहुल गुलाटी मौजूद थे। बैठक में बोरसी मंडल के पोटिया वार्ड स्थित माता शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात सुबह 10 बजे शुरू होने वाली पदयात्रा पर चर्चाा हुई। इसके लिए बोरसी मंडल में वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति कर 31 जनवरी को मंडल अंतर्गत वार्ड में बैठक आहूत की गई। साथ ही जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर दायित्व का निर्धारण किया गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा, मंडल के लिए यह चुनौती का विषय है कि पदयात्रा की शुरुआत इस मंडल से हो रही है। पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश की भ्रष्टाचारी भूपेश बघेल सरकार, जिसने ना सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को वंचित रखा बल्कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं को लागू नहीं होने दिया, से जनमानस को परिचित कराना है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी का संपर्क बढ़ाना और उनकी समस्याओं का संकलन करते हुए उसके समाधान हेतु प्रयत्न करना भी है। उन्होंने कहा, जिला कार्यसमिति की बैठक से कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा, मंडल को प्राप्त दोनों कार्यक्रम विधिवत ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी को चिंतन करना होगा। उन्होंने उम्ममीद जताई कि मंडल के जिम्मेदार लोग इस चुनौती पर खरा उतरेंगे। 
    बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने एवं आभार जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं डॉक्टर सुनील साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, मंडल महामंत्री पोषण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह चंदेल, अजय तिवारी, शंभू पटेल, रोमनाथ साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पाटील, भारतेंदु गौतम, ओम प्रकाश पांडेय, नीरज पांडेय, हिमांशु झा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील साहू, पार्वती पंडित, देव आनंद वर्मा, संजय  शुक्ला, कौशल साहू, गायत्री वर्मा, हेमा शर्मा, अहिल्या यादव, प्रीति दुबे, अनिकेत यादव, मनोज यादव, नवीन पवार, मुकेश बेलचंदन, जगदीश शर्मा, जग्गी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने