Top News

मनरेगा श्रमिकों ने कार्य स्थल पर लोक पर्व छेर-छेरा एवं पुन्नी के साथ मनाया रोजगार दिवस

 
जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी मनरेगा कार्य

छत्तीसगढ़िया सांस्कृतिक के साथ रोजगार दिवस के लिए किया जागरूक 

नई तहरीक : दुर्ग 

जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी मनरेगा कार्य समुदाय के लिए परती भूमि के विकास कार्य में संलग्न मनरेगा मजदूरों ने रोजगार दिवस के साथ छेर-छेरा पर्व मनाया। 


यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा की याद दिलाता है। उत्साह एवं उमंग से जुड़ा छत्तीसगढ़ का मानस, लोकपर्व के माध्यम से सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने आदिकाल से संकल्पित रहा है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर अन्न का दान मांगते हैं। वहीं गांव के युवक डंडा नृत्य करते हैं। लोक परंपरा के अनुसार पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छेरछेरा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सुबह से ही बच्चे, युवक व युवतियां हाथ में टोकरी, बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा मनाते जाते हैं। 

मनरेगा कार्य के दौरान कार्यस्थल पर श्रमिकों ने पर्व मनाया युवाओं की टोली ने घर-घर जाकर डंडा नृत्य किया। धान मिसाई खत्म हो जाने के चलते गांव में घर-घर धान का भंडार होता है जिसके चलते लोग छेरछेरा मनाने वालों को दान करते हैं। इस त्यौहार को 10 दिन पहले ही डंडा नृत्य करने वाले लोग आसपास के गांव में नृत्य करने जाते हैं वहां उन्हे बड़ी मात्रा में धान व रूपए उपहार के रुप में मिलता है। 

गौरतालब है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत 28 हजार 288 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनरगा के 747 कार्य चल रहे है। ब्लाक धमधा में सर्वाधिक मजदूर 10 हजार 809, ब्लाक पाटन में 9 हजार 381 एवं ब्लाक दुर्ग में 8 हजार 98 मजदूर कार्यरत हैं। सभी ग्राम पंचायतों में प्रमुखता से मजदूरी मूलक कार्यो की लगातार स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर अमृत सरोवरों के निर्माण/नवीनीकरण के उद्देश्य से महात्मा गांधी नरेगा के तहत मिशन अमृत सरोवर निर्माण, डबरी निर्माण, नवीन तालाब निर्माण चेक डेम, नाली निर्माण, भूमि सुधार, वृक्षारोपण, कार्य ग्राम पंचायत में प्रमुखता से चल रहे है। 

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार कार्ड धारकों को लगातार कार्य उपलब्ध हो, इसके लिए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों एवं कार्यक्रम अधिकारी को सतत निगरानी करने के निर्देष दिए गए हंै। मनरेगा के रोजगार दिवस के दौरान भी मजदूरों का खाता एवं आधार वेरीफिकेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हंै। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने