नई तहरीक : दुर्ग
ठिठुरती ठंड से असहाय लोगों को बचाने गत वर्षों की भांति जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा नए कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा ठंड शुरू होते ही प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर कंबल वितरण किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में संस्था द्वारा इस वर्ष अंजोरा चौक से कुम्हारी चौक तक स्थित फुटपाथ में रह रहे गरीब, असहाय, विक्षित एवं जरूरतमंद जो कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने मजबूर हैं, उन्हें कम्बल वितरण किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल ठंड शुरू होते ही दीनहीन को ठंड से बचाने इसी तरह उन्हें कंबल ओढ़ाया जा रहा है। इसकी शुरुआत इस वर्ष 1 दिसम्बर से की गई है जो अब तक जारी है। इस श्रृंखला में 15 दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों में ठंड से ठिठुरते लगभग 470 जरूरतमंदों को कम्बल एवं 130 से अधिक गरीब बच्चों को गर्म कपड़े का वितरण किया जा चुका है।
संस्था के सदस्य अनी का किया स्मरण
14 दिसम्बर को संस्था द्वारा युवा सदस्य अनिरुद्ध उपाध्याय अनी, तीन दिसंबर को सड़क दुर्घटना में जिसका निधन हो गया था, की याद में रेलवे स्टेशन में श्रद्धांजलि सभा आहूत कर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया साथ ही 150 से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचाने कम्बल और 10 गरीब बच्चों को नया जैकेट दिया गया। गौरतलब है कि गत वर्ष संस्था द्वारा सेवाभावी लोगों के सहयोग से लगभग 800 कम्बल का वितरण किया गया था, इस वर्ष संस्था द्वारा जन सहयोग से लगभग 1000 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्था के अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, रुपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, संजय सेन, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, हरिश ढीमर, शुभम सेन, अख्तर खान, शब्बू खान, मोहित पुरोहित, चिंटू शर्मा, रिषी गुप्ता, बिट्टू खान, कृतज्ञ शर्मा, समीर खान, अनमोल पांडेय, सुजल शर्मा, शिबू खान सहित संस्था के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहकर सेवाभावी कार्य अंजाम दे रहे हैं।