Top News

अरब गर्ल, जिनका जन्मदिन गूगल ने भी मनाया

दुबई : आईएनएस, इंडिया 

पीर 28 नवंबर को सर्च इंजन गूगल ने यूएई की बड़ी शायरा अल स्वीदी के जन्मदिन का जश्न मनाया। गूगल ने उनकी नुमाइंदगी करने वाली एक तास्सुराती तस्वीर डूडल सर्च होम पेज पर लगाई। अल स्वीदी को ‘अरब गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। 

अरब गर्ल का पूरा नाम अल स्वीदी बिंत खलीफा बिन शेख अहमद बिन खलीफा अल स्वीदी है। वे 1920 में दार-उल-हकूमत अबूजहबी में पैदा हुर्इंं। उन्होंने अपनी जिंदगी का बेशतर हिस्सा अलऐन और 15 बरस कतर में गुजारे उसके बाद वे फिर अलऐन लौट गर्इं। अल स्वीदी ने 12 साल की उम्र में ही शायरी लिखना शुरू कर दी थी। उन्होंने तकरीबन एक माह के अंदर 100 मौजून नज्में लिखें, इसकी वजह ये रही कि वो ऐसे घराने में पली बड़ी थीं, जहां अहले इल्म और शेख उनकी वालिद की मजलिस में शरीक होते थे। 15 बरस की उम्र में वो अपनी ताकतवर नजमों की वजह से कौमी शिनाख़्त हासिल कर चुकी थीं। अल स्वीदी की मर्दों के जेरे तसल्लुत सिनफ में कामयाबी ने अरब खवातीन की अगली नसल के लिए भी इस शोबा में दरवाजे खोल दिए। 

अल स्वीदी को नबाती (वानस्पतिक) शायरी के अलंबरदारों में से एक समझा जाता है। खलीज अरब और सहरा के मंजर उनकी नजमों में पाया जा सकता है। ये नज्में मुहब्बत, हिक्मत, हुब्ब-उल-व्तनी और पुरानी यादों जैसे मौजूआत से मुताल्लिक हैं। अल स्वीदी की नज्में मुत्तहदा अरब इमारात में इसके जाती तजुर्बात के साथ साथ, अमीरात के माजी और भरपूर सकाफ़्त को भी बयान करती हैं। 

अरब गर्ल नाम से मशहूर अल स्वीदी ने शायरी के मुख़्तलिफ शोबों में बहुत सी नज्में लिखीं। उन नजमों और गजलों में समाजी तन्कीद, मदह और इस्लामीयात के मौजूआत बिखरे हुए हैं। इस तरह उनका शुमार बड़े शाइरों में होने लगा। उनकी तसानीफ माजिदी बिन जाहिर और अलमतंबी से मुतास्सिर थीं और उनकी नज्में कई अखबारात और रसाइल में शाइआ हुईं। अल स्वीदी ने 1990 की दहाई के आखिर में शायरी से सुबकदोशी (निवृत्ति, रिटायरमेंट) हासिल कर नात-ए-रसूल सल्लल्लाह अलैहि वसल्लम में महारत हासिल की। 

जुलाई 2018 में दुबई में 98 साल की उम्र में उनका इंतिकाल हो गया। उन्होंने 2009 में अबूजहबी एवार्ड जीता था। 2011 के 28 नवंबर को अदब में उनकी खिदमात को एक बावकार तकरीब में तस्लीम किया गया और शायराना बिरादरी ने अरब की खवातीन शाइरों के लिए उनके नाम से सालाना एवार्ड शुरू किया। 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने