Top News

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई

नई तहरीक : दुर्ग 

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर शनिवार को राजेंद्र पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल एवं पार्षद व एमआईसी मेंबर भोला महोबिया की विशेष उपस्थिति में कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे, जिन्होंने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो कार्यकाल पूरे किए। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा, डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन त्याग, बलिदान और सेवा में व्यतीत हुआ। उनकी जीवनी देश के नागरिकों के लिए प्रेरणादायक है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, प्रवक्ता नासिर खोखर, निखिल खिचरिया, कल्याण सिंह ठाकुर, संजू धनकर, विकास यादव, गणेश सोनी, राजेश वाडलयकार, बृज मोहन तिवारी, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने