भोपाल : आईएनएस, इंडिया
कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के साबिक सदर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ पार्टी और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया है बल्कि मुल्क के सियासी मंजरनामे को भी बदल दिया है।
कांग्रेस के कम्यूनीकेशन चीफ राम रमेश, कौमी तर्जुमान रागनी नाविक, मध्य प्रदेश के सीनीयर लीडर जीतू पटवारी, साबिक कौमी सदर ओझा और दीगर लीडरों ने इतवार को यहां एक पे्रस कान्फें्रस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने हिन्दोस्तान का मंजरनामा बदल दिया है। यात्रा को मिलने वाली जबरदस्त हिमायत की वजह से कांग्रेस पार्टी में नया जोश आ गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में तिरंगा ले कर भारत जोड़ो यात्रा के 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है। यकसां सिविल कोड के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का चुनावी मुआमला है। इस मुआमला पर बेहस होनी चाहिए थी, लेकिन बहस नहीं हो रही, जबकि लॉ कमीशन उसे पहले ही ना-काबिल इस्तिमाल करार दे चुका है।
भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़, जब गिर पड़े दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन खंडवा जिÞले से सुबह छ: बजे शुरू हुई, जो तकरीबन सात बजे बड़वाह पहुंची। एक टी ब्रेक के दौरान हुई धक्कामुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए, कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया।
दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब बड़वाह से तकरीबन चार किलोमीटर आगे बढ़ी तो राहुल गांधी चोर बावड़ी के करीब एक होटल में टी ब्रेक के लिए अचानक रुक गए। उसी दौरान वहां भगदड़ मच गई जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। कुछ दूसरे कार्यकर्ता भी उनके ऊपर गिर पड़े।