Top News

धान खरीदी शुरू : अर्ली वैरायटी का धान लगाने वालों के लिए वरदान

धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर पहुंचे कुथरेल और अंडा समिति
धान खरीदी की व्यवस्था देखी, किसानों से की बात 
डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के दिये निर्देश
पहले दिन 189 किसानों ने 5739 क्विंटल धान बेचा

नई तहरीक : दुर्ग 

धान खरीदी की व्यवस्था देखने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कुथरेल और अंडा समितियों का दौरान किया। वहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से मुलाकात की। किसान गौकरण साहू ने कहा कि इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से अर्ली वैरायटी का धान लगाने वालों को बहुत राहत मिली है। विलंब से धान खरीदी होने की वजह से अर्ली वैरायटी वालों को दिक्कत आती थी। गौकरण ने कहा कि एक महीने का अतिरिक्त समय मिलने से धान का उठाव होने में भी समस्या नहीं होगी। किसानों की भीड़ भी नहीं होगी।

डैमेज बारदाने उपयोग में न लाएं

समिति प्रबंधक ने कलेक्टर मीणा को बताया कि कुथरेल में पर्याप्त संख्या में बारदाने हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी बारदाने अच्छी स्थिति में होना चाहिए। डैमेज बारदाने का उपयोग न करें। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में तौल, नपी मापक यंत्र, रजिस्टर वगैरह देखे और उठाव तथा स्टैकिंग वगैरह के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

खरीदी केंद्र में सुविधा का लिया जायजा 

किसानों के लिए सभी खरीदी केंद्रों में खास सुविधा देने के निर्देश दिये गए हैं। उनके बैठने के लिए सुविधापूर्ण जगह के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये हैं। कुथरेल और अंडा दोनों ही समितियों में कलेक्टर मीणा ने इन सुविधाओं का निरीक्षण किया। कुथरेल में कलेक्टर बचत बैंक भी पहुंचे जहां भी उन्होंने किसानों से चर्चा की।

247 किसानों ने कटाया टोकन

जिला खाद्य नियंत्रक दीपांकर ने बताया कि पहले दिन जिलेभर में 189 किसानों ने अपना धान बेचा जिसकी कुल मात्रा 5739 क्विंटल रही। 247 किसानों ने धान बेचने टोकन लिया था। इसमें कुछ धान बेचने नहीं आ आए और कुछ के धान में माइस्चर काफी ज्यादा पाया गया जिन्हें लौटाया गया। 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने