Top News

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र के प्रथम नगर आगमन पर ननकट्ठी समिति ने किया स्वागत

नई तहरीक : ननकटठी

वृत्ताकार सहकारी साख समिति मर्यादित, ननकटठी के धान खरीदी केंद्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू का गरिमामय समारोह में प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के किसानों की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ननकटठी समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व समिति के वरिष्ठ संचालक रवि प्रकाश ताम्रकार ने अपने विचार रखे। संचालन पूर्व संचालक प्रेम लाल नायक ने किया। समिति की प्रगति का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रबंधक अविनाश बंछोर ने सन 1978 से संचालित बचत बैंक में 1609  किसानों के 317,25 लाख रुपए होने की जानकारी दी। समिति द्वारा ग्राम ननकटठी, बोड़ेगांव, रवेलीडीह व असनारा के 893 किसानों को 229 लाख नगद एवं 84,40 रुपए खाद व बीज सहित कुल 325,17 लाख रुपए का ऋण  वितरण किया गया है। समिति में 1788 किसानों का 37,69 लाख रुपए का शेयर है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में समिति द्वारा धान खरीदी के लिए 1122 किसानों का पंजीयन किया गया है। इस वर्ष 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने इस वर्ष बारदाना की कमी की आशंका से इंकार किया। 

बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू समिति के क्रियाकलाप से प्रभावित हुए। उन्होंने शासन के धान व गोबर खरीदी के संबंध में किसानों से चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण करने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बैंक अध्यक्ष श्री साहू के स्वागत समारोह में कृपाराम वर्मा, अहेरी समिति अध्यक्ष, एके सिंह प्राधिकृत अधिकारी, समिति के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह सुपंथक, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक, कोड़िया समिति प्रबंधक रुपाली, समिति प्रबंधक मनीषा बोरकर, करंजा भिलाई के संस्था प्रभारी ओमप्रकाश हिसार, पूर्व सरपंच राधेश्याम यादव, समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, सरपंच सुरेंद्र साहू,  युवराज देशमुख, अभिजीत अग्रवाल, गिरीश देशमुख, पवन देवांगन, राकेश वर्मा, लोकेश साहू, सीताराम साहू, कन्हैया ठाकुर, जयराम देवांगन, जेठू राम,  रामअवतार, मंदसौर पूनम सिन्हा, नरेंद्र कुमार सहित अन्य कृषक, पत्रकार लोकेश्वर सिंह ठाकुर, रवि कुमार सेन के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह जानकारी समिति संचालक रवि प्रकाश ताम्रकार ने दी।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने