भोपाल : आईएनएस, इंडिया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुध की सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई। यहां यात्रा चार दिसंबर तक रहेगी। बुध को यात्रा का 77 वां दिन था।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचने पर राहुल गांधी समेत तमाम 'भारत यात्रियों’ का इस्तिकबाल किया गया। मध्यप्रदेश में यात्रा अगले 11 दिनों के दौरान रियासत के 7 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होते वक़्त राहुल गांधी का तिलक लगाकर रिवायती इस्तिकबाल किया गया और महाराष्ट्र कांग्रेस के सदर नाना पटोले ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के सदर कमल नाथ को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के साबिक सदर राहुल गांधी ने कई मसलों पर बात की। उन्होंने कहा ‘मुझे खुशी हो रही है। मध्य प्रदेश में हमने पहला कदम रखा है। आपसे बहुत बातचीत होगी और मसाइल पर बात होगी। उन्होंने आगे कहा, हम हर रोज औसतन 25 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। इस दौरान हम एक दूसरे से बात नहीं करते। हम अपनी बात नहीं रखते। अपना मुंह बंद रखते हैं और सिर्फ कान खुले रखते हैं। हम अपने मन की बात नहीं करते आपके मन की बात करते हैं। किसानों, नौजवानों, बहनों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों के मन की बात करते हंै।
उन्होंने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी, विरोधियों ने कहा था कि हिन्दोस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है और ये सफर पैदल तय नहीं किया जा सकता। लेकिन देख लो, आज हम मध्य प्रदेश पहुंच गए। 370 किलोमीटर यहां चलेंगे और ये तिरंगा श्रीनगर में लहराएंगे। ये सफर हिन्दोस्तान में फैलाई जा रही नफरत, तशद्दुद और खौफ के खिलाफ है। ख़्याल रहे कि गांधी सुबह महाराष्ट्र के जलगांव से बुरहानपुर जिÞले के बोदरेली गांव पहुंचे। वहां बंजारा नृत्य के जरीये राहुल गांधी का इस्तिकबाल किया गया। इस मौका पर कांग्रेस रहनुमा और सदस्य भी मौजूद थे। 3 दिसंबर को श्री गांधी लाला खेड़ी तक सफर करेंगे जबकि 4 तारीख को यात्रा लाल खेड़ी से राजिस्थान के झालावाड़ जिÞले में दाखिल होगी।