Top News

मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल राज्य

 राज्योत्सव के मौके पर विभागीय योजनाओं का सुंदर डिस्प्ले
लाइव मॉडल में जाना कैसे हो रहा विकास
जिला पंचायत की प्रदर्शनी को प्रथम, तांदुला संभाग जल संसाधन को दूसरा और पीएचई को तीसरा स्थान


नई तहरीक : दुर्ग 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने की बड़ी पहल उन्होंने की है। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए ये बातयें कही। 

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं दूसरी बार आप लोगों के बीच आया हूँ। दुर्ग राजनेताओं की भूमि है। मोतीलाल वोरा, वासुदेव चंद्राकर और चंदूलाल चंद्राकर जैसे नेताओं ने देशभर में यश कमाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल लाए हैं और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के हर शहर और गांव तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि चार सालों में छत्तीसगढ़ी अस्मिता के लिए बड़ा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए अनेक सौगात दी है। नगर निगम भिलाई-चरौदा के निर्मल कोसरे ने कहा कि सांस्कृतिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने बड़ा काम किया है। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि जिले में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं जिससे आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिले में हो रहे ग्रामीण विकास के बारे में बताया। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने विस्तार से जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

राज्योत्सव के मौके पर विभागीय योजनाओं का सुंदर डिस्प्ले किया गया। इसमे जिला पंचायत की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार, जलसंसाधन विभाग को द्वितीय पुरस्कार और पीएचई विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने डिस्प्ले का अवलोकन किया और उनमें दिखाए नवाचार के मॉडल्स भी देखे। उन्होंने जल संसाधन विभाग के मॉडल दनिया के निमार्णाधीन लिफ्ट इरीगेशन का मॉडल देखा जिसमें बताया गया है कि कैसे यह योजना अल्प वर्षा वाले धमधा के गांवों के लिए उपयोगी होगी।

पीएचई विभाग के मॉडल में दिखाया गया कि किस प्रकार से जलजीवन मिशन के माध्यम से बड़ा बदलाव आ रहा है। शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में दिखाया गया कि किस प्रकार से स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा मिल रही है। उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में दिखाया गया कि किस प्रकार से फूड प्रोसेसिंग का बड़ा काम जिले में हुआ है। पशुधन विकास विभाग की प्रदर्शनी में वनराज, ब्लैक रॉक आदि प्रजातियां दिखाई गई। दुर्ग और भिलाई निगम की प्रदर्शनी तथा जिला पंचायत की प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस प्रकार आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास की नई राह खुल गई है।

इस मौके पर अंत्यावसायी वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, संभागायुक्त महादेव कांवड़े, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी मौजूद थे। 

इस दौरान पेश की गई शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोग मंत्रमुग्ध हुए। लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में प्रचलित लोक गीतों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने