नई तहरीक : दुर्ग
जिले में मानव एवं गौ सेवा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान किया गया।
विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने किया सम्मान
मानव एवं गौ सेवा के क्षेत्र में जिले की जन समर्पण सेवा संस्था अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। समाज की बेहतरी, दीनहीन की मदद और जरूरतमंदों की सहायता का पर्याय बन चुकी जन समर्पण सेवा संस्था विगत 6 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान कर मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त, दिव्यांगजन और बेसहारा लोगों को उनकी जरूरत की सामग्री उपलब्ध करा रही है। यही नहीं, संस्था द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाने गौ माता के सींग पर रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे और कोटना का वितरण भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।
संस्था के सेवा कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहना मिल रही है। यही वजह है कि प्रदेश के विभिन्न समाज, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है। सम्मान की इस कड़ी में 6 नवम्बर को भाटापारा जिला बलौदा बाजार में विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित दीपवाली मिलन एवं सम्मान समारोह में जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी को सम्मानित किया गया।
विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा भाटापारा के कुंदन भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुंख्य अतिथि शिवरतन शर्मा (विधायक, भाटापारा), शैलेश नितिन त्रिवेदी (छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष) एवं छत्तीसगढी फिल्म के सुपर स्टार अनुज शर्मा थे। समारोह में योगेन्द्र शर्मा बंटी को मोमेंट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज दुर्ग एवं संस्था के सदस्य राहुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह में प्रदेश एवं जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों जिला महिला अध्यक्ष किरण शर्मा, चन्दा देवी शर्मा, चन्दा शर्मा, सारिका शर्मा, अनोखी शर्मा, गायत्री शर्मा, मीणा शर्मा, रजनी पण्डा आदि का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्रह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, नरेश चौबे, हरगोपाल शर्मा, संतोष पटाक, नंदकिशोर शर्मा, सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम शर्मा, कैलाश बावला, नंदकिशोर सेवाका, विजय भान शर्मा, प्रकाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, कमल शर्मा, विकास पाठक सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। ये काम आपको औरों से अलग करता है। इससे मिलने वाली संतुष्टि व प्यार को शब्दों में बयां करना संभव नहीं।
- योगेंद्र शर्मा बंटी