नई तहरीक : दुर्ग
ग्राम नंदिनी खुंदनी से वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी वीएस राव द्वारा आपरेशन के लिए 11 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। विगत दिनों सभी मरीजों का जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।
जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने की दिशा में मरीजों का सफलतापूर्वक आपरेशन करने वाली टीम में जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक एवं अधिकारी व सर्जन डॉक्टर बीआर कोसरिया, डॉक्टर संगीता भाटिया, नोडल अधिकारी अध्त्व नियंत्रण डॉक्टर कल्पना, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह, अजय नायक, दुर्गा सिन्हा, माया लहरे, सपना, आशा शर्मा, खुशबू राजू आदि शामिल हैं। मरीजों को 28 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मरीजों के रहने व उनकी भोजन व्यवस्था सिविल सर्जन डॉ शर्मा द्वारा की गई थी। मरीजों को लाने एवं आॅपरेशन के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था एवं मार्गदर्शन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जेपी मेश्राम, जिला सचिव अंधत्व निवारण कार्यक्रम ने की। उन्होंने ग्रामीणों से आंखों की नियमित जांच कराने तथा मोतियाबिंद होने पर तत्काल निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाने की अपील की। मरीजों को धमधा से दुर्ग जिला चिकित्सालय भेजन की व्यवस्था खंड चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी ठाकुर व डा. विभोर लाल ने की।