Top News

प्रजातांत्रिक व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही भाजपा : देवेश

दुर्ग : कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने केंद्र की मोदी सरकार के अड़ियल तानाशाही रवैये के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा, भाजपा सरकार को देश की जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रहा। कई क्षेत्रों में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। केंद्रीय सरकार की सारी योजनाएं केवल कागजों पर सिमटी हुई है। गलत नीतियों व नियमों के कारण योजनाएं क्रियान्वित नही हो पा रही है। उन्होंने कहा, केंद्र की मोदी सरकार की मंशा जनकल्याण से विपरीत है।

महंगाई, बेरोजगारी से जनता हलाकान है। युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह असफल है। फलस्वरूप महंगी पढ़ाई के बाद युवा हीन भावना के शिकार हो रहे हैं, उन्हें अनिच्छा से आजीविका  चलाने अन्य कार्य करना पड़ रहा है। देवेश ने कहा, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा प्रजातांत्रिक व्यवस्था का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रवक्ता देवेश ने कहा कि देश में एकमात्र राष्ट्रीय दल कांग्रेस है, जो भाजपाइयों का मुकाबला कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपाई कितने भी यत्न कर लें, उनके गलत मंसूबों को बेनकाब कर कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ 2024 में सत्तासीन होने जा रही है। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने