नई तहरीक : दुर्ग
बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 सितंबर को होने वाली महारैली में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार विधायक अरुण वोरा व जिलाध्यक्ष गया पटेल के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली कूच करने वालों में प्रभारी नासिर खोखर के नेतृत्व में आनंद कपूर ताम्रकार, विनोद सेन, ललित ढीमर, अबरार पवार, संतोष सेनापति, इश्हाक खान, हमीद खान, लव सोनी के अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाएं, युवा कांग्रेस, सेवादल व अन्य प्रकोष्ठ के अलग-अलग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं। उधर भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व और दुर्ग जिला दामिनी कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष व चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में विशेष ट्रेन से दिल्ली की महा रेली में शामिल होने रायपुर से रवाना हुए। इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, दुर्ग मध्य प्रदेश अध्यक्ष अलताफ अहमद, पाशी अली, रफीक खान सहित अन्य विधायक व जनप्रतिनिधि रायपुर स्टेशन में उपस्थित थे। विधायक श्री वोरा व अन्य जनप्रतिनिधि 3 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी प्रवक्ता नासिर खोखर ने दी।

