राजधानी में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में शहर के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
नई तहरीक : दुर्ग
आगामी वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत मिशन 2023 को लेकर विगत दिनों राजधानी रायपुर में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की विशेष उपस्थिति रही।
सम्मेलन में शहर विधानसभा के चारो मंडलों से बूथ से लेकर मण्डल तक के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। राजधानी के लिए रायपुर कूच करने वाले चंडी शीतला मण्डल के कार्यकर्ताओं के काफिले को भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया जिसमें जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, कलिंदरी साहू, प्रकाश ताम्रकर, वीरेंद्र तन्ना, पार्षद कांशीराम कोसरे, चमेली साहू, मनीष साहू, अजित वैद्य, कुमारी साहू, गोविंद देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल जांगिड़, योगेंद्र साहू, राकेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा गंभीरता से जतन कर रही है। इस क्रम में एक पखवाड़ा पूर्व प्रदेश भाजयुमो के बैनरतले राजधानी में बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे को लेकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया था। उक्त प्रदर्शन के बाद राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदगी में बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान कर बुथ संयोजक से लेकर तमाम कार्यकर्ताओं को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उक्त सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में जैसे उत्साह का संचार कर दिया है। सम्मेलन में उत्तम साहू प्रकाश, अजय कौशल, भारती साहू, झाला राम साहू, मनोज नामदेव, नरेन्द्र सोनी, कमलेश फेकर, निशिकांत मिश्रा, खिलेश यादव, कैलाश चंद्राकर, राम स्वरूप जोशी, राम अवतार साहू, बोधन सिंह, मोहन साहू, मनोज नामदेव, दिनेश्वरी तुमकर, अम्बा ठाकुर व अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
