शहर से सैकड़ो भाजपाई पहुंचे राजधानी
नई तहरीक : दुर्ग
शिक्षित युवाओं को नौकरी व 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेश भाजयुमो द्वारा राजधानी रायपुर में हल्ला बोल के तहत मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के आह्वान पर शहर के विभिन्न मंडलो से सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पौने चार साल बाद, पहली बार भूपेश सरकार के खिलाफ होने वाले भाजयुमो के इस सबसे बड़े आंदोलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के युवा संगठन के अलावा कार्यकर्ताओं को राजधानी पहुँचने के निर्देश दिए गए थे। आंदोलन से महिलाओं को अलग रखा गया था।
आंदोलन में शामिल होने सभी मंडलों के लोग हुए शामिल
भाजपा कार्यालय से चंडी शीतला मंडल व गंजपारा सदर मंडल के पदाधिकारियो व कार्यकतार्ओं ने विभिन्न वाहनों से बड़ी संख्या में राजधानी की ओर कूच किया। इसके अलावा सिकोला भाठा पटरी पार व कसारीडीह बोरसी मंडल के कार्यकर्ता भी रवाना हुए। जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हल्ला बोल आंदोलन के माध्यम से कार्यकर्ता अब भूपेश सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई का आगाज कर रहे हैं। आंदोलन के माध्यम से राजधानी में जुटने वाले करीब एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ सीएम बघेल का निवास घेरकर बेरोजगारों को नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की जाएगी।
रायपुर कूच करने वालों में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री दिनेश देवंगन, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, महामन्त्री विजय ताम्रकर, संदीप जैन, राहुल पंड़ित, बंटी चौहान, अनुप गटागट, विनायक नातू, रजा खोखर, सतविंदर सिंह, साजन जोशफ, विनायक ताम्रकर, संतोष कोसरे, शम्भू पटेल, गुलाब वर्मा, उमेश गोस्वामी, कैलाश डगर, महेश यादव, प्रकाश राठी, महेश शर्मा, मनीष चोपड़ा, मनोज सोनी, राधेश्याम, अनवर खान, विशाल यादव, रवि मिश्रा, भारत यादव, देवेंद्र यादव, दीपक यादव, ईश्वर देवांगन, रवि यादव, रामअवतार साहू, प्रशांत जोशी, द्वारका साहू, संदीप जैन, विनीत निर्मलकर, धनंजय चौबे, राकेश वर्मा, जवाहर जैन, विनीत ताम्रकार, संदीप भाटिया, राजेश साहू, ईश्वर देवांगन, दीपक सिन्हा, दीपेश निर्मलकर, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, रवि कोसरे, भूपत यादव, अशोक श्रीवास्तव, गुलाब वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, महेश यादव, लक्ष्मी नाथ ठाकुर, रितेश सोनी, कुणाल मिश्रा, संजय यादव, अशोक सोनी, प्रेम साहू, मारुति राव आदि शामिल थे।

