नई तहरीक : दुर्ग
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के मार्गदर्शन व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर के बच्चों संग केक काटा। इस मौके पर एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पेन, रबर, पेंसिल आदि पाठय सामग्री के अलावा मिठाई व चॉकलेट दी। इस दौरान भूपेंद्र ऊके, रामाकांत चंद्राकर, साहिल विश्वकर्मा, अनीश चंद्रवंशी, सुधीर चंदेल, उस्मान रजा, मुरली डड़सेना, लाकेश सिन्हा, अभिषेक साहू, युवा चंद्राकर, शशांक, मयंक देशमुख, नवीन गोस्वामी, राज नवरंग, आरसी कसार, प्रभा देशलहरे, पायल साहू, नाज, रूपचंद, नवीन, अभिषेक, संजीस, अलीम, शुभम सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
