Top News

बंटी ने अपना जन्मदिन किया मानव सेवा को समर्पित


दुर्ग।
शहर में मानव सेवा की मिसाल कायम करने वाले युवा समाज सेवी योगेन्द्र शर्मा बंटी ने अपना जन्मदिवस मानव सेवा को समर्पित कर दिया। जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से रात तक विभिन्न स्थानों में मानव सेवा का कार्य करते हुए, स्कूली बच्चों, असहाय, विकलांग, अनाथ वृद्धजन को उनकी जरूरत की सामग्री वितरित की गई। स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, वृद्धाआश्रम में वृद्धजन के साथ भोजन, महिला अनाथ हॉस्पिटल में विभिन्न उपयोगी समाग्री वितरण करने के अलावा रात में गरीब व असहाय जरूरतमन्दों को भोजन कराया गया। 



गौरतलब है कि योगेन्द्र शर्मा बंटी द्वारा विगत साढ़े 5 वर्ष से शहर के युवाओं की जन समर्पण सेवा संस्था बनाकर गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को प्रतिदिन भोजन, विकलांगों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैशाखी एवं अन्य समाग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा 'बंटी' ने अपने जन्मदिवस पर मानव सेवा करते हुए अपनी जन्मदायनी माँ, परिवारिक जन एवं मित्रो के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल हिंदी एवं अंग्रेजी स्कूल, वृद्धाआश्रम, कादम्बरी नगर में स्तिथ अनाथ महिला हॉस्पिटल में सेवा कार्य किया। 

समाज सेवी बंटी शर्मा का सेवा भाव देखकर शहर के विभिन्न युवा नेताओं, मित्रों एवं अन्य लोगों ने विभिन्न स्थानों में उनसे केक कटवाकर उन्हें बधाई दी। शहर में 100 से अधिक जगह पर केक काटे गए। लेकिन किसी भी केक को खराब नहीं किया गया बल्कि उसे शहर की निचली बस्ती में रह रहे छोटे बच्चों को वितरित किया गया। इस मौके पर शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, चिंटू शर्मा, संजय सेन, शब्बू पाकीजा, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, समीर खान, अख्तर खान, मृदुल गुप्ता,  इश्शू खान, बिट्टू खान, आदित्य नारंग, शिबू मिर्जा, कृतज्ञ शर्मा, हर्ष जैन, पवन अग्रवाल बड़ी संख्या में मित्रगण शामिल थे। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने