Top News

सावन का प्रथम सोमवार : मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया अभिषेक एवं महाआरती


दुर्ग।
सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अलस्सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सावन माह के पहले सोमवार को शिवलिंगों का दूध व जल से अभिषेक किया गया। साथ ही पुष्प, बेलपत्र, आंक और धतूरे से सजाकर शिवलिंगों की महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडियाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

सत्तीचौरा स्तिथ भगवान श्री शिव जी की मनोकमान सिद्ध शिवलिंग के दर्शन एवं पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। सावन मास में एक महीने तक सत्तीचौरा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। मंदिर में भोले के दर्शन एवं अभिषेक करने सुबह 5 बजे से ही भारी संख्या में गंजपारा एवं शहरवासी की मौजूदगी रही।    सत्तीचौरा श्री शिव मंदिर में पंडित सुनील पांडेय के मंत्रोच्चारण की बीच भगवान भोलेनाथ जी का दूध, दही, गंगाजल से अभिषेक किया गया। फल प्राप्ति का महीना 

पंडित सुनील पांडेय कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, विल्ब पत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो मनवांछित फल प्राप्त होता है। 

बंटी ने किया श्रृंगार

श्री सत्तीचौरा शिव मंदिर में शाम 6 बजे योगेन्द्र शर्मा बंटी ने भगवान श्री शिव जी का विशेष श्रृंगार किया। साथ ही फूल माला से मन्दिर को सजाया, सँध्या 7 बजे ढोल, ताशों के साथ भोलेनाथ जी की महाआरती की गयी जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भगवान श्री शिव जी की आरती की। महाआरती एवं पूजन में राजेश शर्मा, मनीष सेन, गोपाल शर्मा, सुंदर गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, प्रकाश टावरी, तारा पुरोहित, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, आभा शर्मा, क्षाया टावरी, अर्चला शर्मा, स्वीटी गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, सुमन शर्मा, रमेश गुप्ता, सोनल सेन, मोहित पुरोहित, चिंटू शर्मा, रिषी गुप्ता, आशीष मेश्राम, संजय सेन, दीपक ढीमर, रवि राजपूत, श्रीमती ओसवाल, लोकेश्वरी जायसवाल, सुजल शर्मा, रितेश सेन, सँध्या शर्मा, प्रशांत कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने