Top News

कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार हो संगठन चुनाव


दुर्ग।
संगठन चुनाव को लेकर गोंडवाना भवन में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आहूत बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, बीआरओ सतीश जैन, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बीआरओ सतीश जैन ने संगठन चुनाव के संबंध में ब्लाक के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के अनुसार निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में शहर अध्यक्ष गया पटेल, बीआरओ जैन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर जिला प्रवक्ता देवेश मिश्रा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, आईटी सेल अध्यक्ष निकिता मिलिंद, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पार्षद मनी गीते, दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष भोजराम यादव, प्रकाश गीते, दक्षिण ब्लॉक महिला अध्यक्ष प्रियंका मोडघरे, आरिफ रजा, अय्यूब खान, आनंद श्रीवास्तव, पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, आईटी सेल चेयरमैन अनूप वर्मा, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, खुशबू साहू, सतीश पांडे, आरएन सेनापति, बंटी नवरंग, देवेन्द्र मारकंडे, केडी देवांगन, शमीम अहमद, कमलेश नागरची, पीबी सक्सेना, मोहित वालदे, रमीज रजा, राकेश सिन्हा, डॉ शिल्पी सदाबहार, रोहिन, राकेश साहू, आलोक ठाकुर, शेष कुमार सेन, विमल यादव, विजय चंद्राकर, पं. अशोक शर्मा, धर्मेंद्र महानंद सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने