Top News

पबजी का ऐसा जुनून, वालिदा को कत्ल करने का कोई अफसोस नहीं


लखनऊ : आईएनएस, इंडिया

यूपी की राजधानी लखनऊ में 16 साला लड़के ने अपनी ही वालिदा को कत्ल करने के मुआमला ने सबके होश उड़ा दिए हैं। जिसने भी इस वाकिया के बारे में सुना, हैरान रह गया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि 16 साला लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी, लेकिन ये सच है। 

बताया जा रहा है कि मां लड़के को हर वक्त 'पबजी’ गेम खेलने से मना करती थी। नाराज लड़के ने ना सिर्फ अपनी वालिदा को गोली मार कर कत्ल कर दिया, बल्कि पकड़े जाने तक इस तरह पेश आता रहा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। लड़के ने वालिद के लाईसेस याफताह पिस्तौल से अपनी वालिदा को गोली मारी थी। अपनी वालिदा को गोली मारने के बाद वो 3 दिन तक बहुत आराम से और बगैर किसी फिक्र के जश्न मनाता रहा। इस दौरान उसने अपनी बहन को धमकीयां भी दीं। दोस्तों के साथ क्रिकेट भी खेला और उसी घर में उनके साथ पार्टी की, जहां वालिदा की लाश पड़ी थी। लाश की बदबू छिपाने के लिए वो रुम फ्रेशनर छिड़कता रहा। राज खुलने पर पुलिस ने मुल्जिम को हिरासत में लेकर तफतीश शुरू कर दी। निजी टीवी के सवालात और कातिल लड़के के जवाबात से जाहिर होता है कि उसे अपनी वालिदा के कतल पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस और लड़के के दरमयान सवाल-ओ-जवाब में होशरुबा इन्किशाफ

0. तुमने ऐसा क्यों किया

लड़के ने जवाब नहीं दिया तो पुलिस ने सवाल फिर दोहराया। 

00. मां बहुत रोक-टोक करती थी। गेम खेलने की इजाजत नहीं देती थी। 

0. आपने गोली कैसे चलाई ।

00. रात को सोते वक़्त। जब माँ सो गई तो बाप की पिस्तौल से गोली मार दी। 

0. डर नहीं लगा कि पुलिस पकड़ लेगी।

इस सवाल के जवाब में लड़के ने कोई जवाब नहीं दिया। 

0. तुमने अपनी बहन को क्या बताया। 

00. कहा कि अगर उसने किसी को माँ के बारे में बताया तो उसे भी मार दूँगा। 

0. तुमने फोन पर कौन सा गेम खेला।

00. आनलाइन गेम्ज, पब जी, फाइटर, इंस्टाग्राम पर रहता था, अच्छा लगता था, माँ रोकती थी, इसलिए गुस्सा आता था। 

0. अगर वालिद रोकते और पिटाई करते, तो क्या उन्हें भी गोली मार देते। 

00. वो तब देखा जाता, अब क्या बताऊं। 

0. तुम जेल चले जाओगे, क्या तुमने नहीं सोचा।

00. नहीं, मैं इतना नहीं सोचता। 

0. अपनी बहन के लिए खाना कहाँ से लाए।

00. बाहर जा कर खाना लाता था, जो चाहती थी, वो खाना खिलाता था। 

0. क्या तुमने इस दौरान घर में भी खाना बनाया।

00. हाँ, जो बहन को अच्छा लगता था, वो बनाता था। 

0. अब माँ नहीं हैं, क्या तुम्हें कोई अफसोस है।

00. नहीं , कोई अफसोस नहीं है। 

0. घर पर फोन आता था तो क्या बताते थे।

00. मेरे पास मेरी वालिदा का फोन था, मैं अपने फोन से कहता था कि वालिदा दीदी से मिलने गई हैं , जब आएंगी तो मैं उनसे बात करवा दूँगा। 

0. तुमने अपने वालिद का फोन क्यों नहीं उठाया।

00. जब बहुत काल्ज आईं तो उठाया था और बता दिया था। 

0. क्या मोबाइल में पोर्न वीडीयो भी देखते थे, माँ इससे भी रोकती थी।

00. मेरे दोस्त देखते थे, उन्हें कोई नहीं रोकता। 

0. कहानी क्यों बनाई।

00. मैंने सोचा कि किसी को मालूम नहीं होगा। 

उधर बाप ने मुल्जिम बेटे को माफ करने की दरखास्त की है। उन्होंने कहा कि बीवी चली गई, अब इकलौता बेटा नहीं जाना चाहिए, ताहम वालिद की इस दरखास्त पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का हवाला दिया है।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने