Top News

देश में खौफ का माहौल है - सांसद चौधरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुष्कर के मेला मैदान में हुआ राज्य स्तरीय योग महोत्सव
योग महोत्सव में पुष्कर सहित ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोग हुए शामिल 

पुष्कर और अजमेर से मोहम्मद हासम अली व मोहम्मद नियाज


तीर्थ नगरी पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुष्कर के मेला मैदान में राज्यस्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, विधायक सुरेश सिंह रावत, एसडीएम सुखाराम पिंडेल, तहसीलदार संदीप कुमार चौधरी के अलावा विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और पुष्कर सहित आसपास के सैकड़ों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। डॉ  मोक्ष राज ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि योग महोत्सव में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और पुष्कर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में तीन स्थानों पर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इनमें चित्तौड़गढ़ पुष्कर और मेड़ता में लोग सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगे थे। योगासन से पहले बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, अरुण बाबू, राजेंद्र महावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर, नारायण भाटी, पार्षद कैलाश श्रष्टि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। योग महोत्सव को सफल बनाने वालों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉ मोक्ष राज ने सभी का आभार प्रकट किया।


देश में खौफ का माहौल है - सांसद चौधरी


अजमेर ।
राज्यसभा सदस्य सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि देश में खौफ का माहौल है और केंद्र की मोदी सरकार का अग्निपथ का निर्णय विवेक पूर्ण एवं नीतिगत नहीं है। अजमेर प्रवास के दौरान भिनायक कोठी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। अगर यह परंपरा जारी रही तो भविष्य में शिक्षा, पुलिस और चिकित्सा कर्मी भी ठेके पर लगाए जाएंगे। जिसके भविष्य में परिणाम घातक होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही कर रही है जो गलत है। उन्होंने कहा कि सेना में ठेके पर भर्ती, प्रशिक्षण एवं सेवानिवृत के बाद  युवा वर्ग को कोई रोजगार नहीं मिलेगा तब समाज में उसका दुष्परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य अगर सुरक्षित नहीं होगा तो वह जिम्मेवारी से कार्य नहीं करेगा। मोदी सरकार को  वेतन भत्ते एवं पेंशन की चिंता किए बगैर पुरानी परंपराओं को नियमित करना चाहिए। अगर भविष्य सुरक्षित होगा तो कार्मिक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वाहन भली-भांति कर सकेगा।

पालिकाध्यक्ष की समझाइस पर 4 दिनों बाद सफाई कर्मचारी लौटे काम पर

तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को होटल सीज करने के मामले में नगर पालिका कर्मचारी और कांग्रेसी कार्यकतार्ओं के बीच हुई हाथापाई के बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। 4 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप हो जाने से पुष्कर के चारो तरफ गंदगी का आलम हो गया था जिससे लोगों में आक्रोश पैदा होने लगा था। जगह-जगह गंदगी का ढेर लग गया था। सीवरेज लाइन ओवरपलो होने के कारण कस्बे की गली मोहल्ले बाजारों की सड़को पर पानी बहने लगा था। इसके कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने सफाई कर्मचारियों को सम­ााईश दी। सफाई कर्मचारियों को नगर हित को ध्यान में रखते हुए काम पर लौट आने कहा जिसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और कस्बे की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो पाई। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने