Top News

छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन ने 17 जोड़ों का कराया निकाह


कांकेर :
छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन जानिब से गुश्तिा दिनों होटल ग्रीन पाम में 17 जोड़ो का निकाह कराया गया। संगठन की जानिब से मुनाकिद इज्तिमाई निकाह में शादी के काबिल जरूरतमंदों का हर साल निकाह पढ़ाया जाता है। इसके लिए संगठन की जानिब से रिश्ता जोड़ने से लेकर निकाह पढ़वाने तक लंबे समय से तैयारी की जाती है। संगठन के इज्तिमाई निकाह की तकरीब में संसदीय सचिव विधायक शिशुपाल सोरी, साबिक नगरपालिका सदर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, मुस्लिम संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद जुनैद समेत बड़ी तादाद में मआशरे के लोग मौजूद थे। 

मोहर्रम करबला कमेटी का इतिमाई निकाह 22 को

दुर्ग। मोहर्रम करबला कमेटी की जानिब से 22 मई को इज्तिमाई निकाह का एहतेमाम किया गया है। तकरीब में कमेटी की जानिब से 4 जोड़ों का निकाह पढ़ाया जाएगा। हुसैनी मस्जिद के इमाम तारीक अनवर जोड़ों का निकाह पढ़ाएंगे। गौरतलब है कि करबला कमेटी की जानिब से हर साल इजितमाई निकाह का एहतेमाम किया जाता है। तकरीब को कामयाब बनाने के लिए मोहर्रम करबला कमेटी पीर जहां, शेख  गुलाम सिद्दिकी, मुनसफ अली, बरकत अली, डा. उमर अंसारी, हजरत अली, अफजल भाई, मोहम्मद नईम, गुलाम उस्मानी, जियाउल हक और मोहम्मद अली के अलावा मोहर्रम करबला कमेटी से जुड़े दीगर लोग कोशां हैं। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने