Top News

मैन आफ दी सिरीज दानिश और मैच आफ दी प्लेयर का पुरस्कार बाबर को

hamza travel tales, bakhtawar adab, nai tahreek, sports

✅ नई तहरीक : रायपुर 

विनर क्लब द्वारा पिछले दिनों आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट लीग डब्ल्यूपीएल 2 का समापन मैच टीम लायन व विराट क्लब के बीच खेला गया। बैरन बाजार के जिम खाना मैदान में कड़े और रोमांचक मुकाबले के टीम लायन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर डब्ल्यूपीएल 2 का खिताब अपने नाम किया।

hamza travel tales, bakhtawar adab, nai tahreek, sports


    प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बाबर अली को दिया गया। जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहम्मद दानिश (कप्तान) को मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार दिया गया। 

hamza travel tales, bakhtawar adab, nai tahreek, sports


    इसके अलावा नियाज को बेस्ट बैट्समैन, हाशिर को बेस्ट बॉलर और मोहम्मद दानिश को बेस्ट फील्डर व फेयर प्ले का अवार्ड रायपुर किंग के ऑनर वसीम को पुरस्कृत किया गया। आरसीबी ऑनर काशिफ खान रहे। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि अलफीसी के ओनर अब्दुल शरीफ, एकेएस फायनेंस के डायरेक्टर मोहम्मद असलम व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के हाथों क्रमश: 70,000 व 30,000 नकद राशि और ट्राफी प्रदान किया गया। 

hamza travel tales, bakhtawar adab, nai tahreek, sports


    समापन समारोह में मौजूद विशेष अतिथियों वैदिक न्यूज़ की डायरेक्टर सैयद सलमा, जेआईएस रायपुर के अध्यक्ष सुहैब अख्तर एवं शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाकर अब्बास ने खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई और विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।
    समारोह को संबोधित करते हुए विनर क्लब के संयोजक उबैद खान ने कहा कि यह टूर्नामेंट खेल नहीं बल्कि युवाओं को नशे को ना, खेल को हाँ का मजबूत संदेश देता है। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि समाज भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है।
    इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता का विशेष ध्यान रखते हुए अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया। 
    टूर्नामेंट को सफल बनाने में विनर क्लब की कमेटी के सदस्य अमजद भाई, हाशिम भाई, मोहिब भाई, फहीम भाई, इबाद, जम्मू भाई, ज़ोहेब भाई, आरिश भाई, राशिद एवं शुऐब का सराहनीय योगदान रहा।
    अंत में विनर क्लब द्वारा सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। छोटे बच्चे जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना योगदान दिया, उन्हें भी पुरस्कार देकर हौसला हफ़ज़ाई की गई।
 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने