Top News

राघवेंद्र अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित

✅ नई तहरीक : दुर्ग

होटल लीला एम्बिएंस कन्वेंशन, दिल्ली में 10 मार्च को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का चुनाव हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के राघवेंद्र सिंघानिया उपाध्यक्ष चुने गए। राघवेंद्र सिंघानिया का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। राघवेंद्र के अखिल भारतीय शतरंज महासंघ में चयन राज्य के शतरंज खिलाड़ियों एवं खेल को एक नई गति मिलेगी। 
    इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, राघवेंद्र सिंघानिया ने शतरंज के विकास को लेकर कृत संकल्प होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में शतरंज का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 
    उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी जिससे राज्य के बाहर होने वाली चेस प्रतियोगिता में पदक जीत कर खिलाड़ी प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर सकें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में स्कूल स्तर पर भी शतरंज की गतिविधियां संचालित करने रुपरेखा तैयार किए जाने की बात कही। 
    बैठक में उपस्थित विनोद राठी, महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ ने कहा कि आप सभी जुझारू, कर्मठ, निष्ठावान और शतरंज के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी दुगुने उत्साह के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में शतरंज का विकास तेज गति से होगा। 'हमारी एक साथ यात्रा उल्लेखनीय रही है और हमने जो प्रगति की है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। साथ मिलकर, हम विकास के नए रास्ते तलाशेंगे, विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर उच्चतम स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक और उपलब्धियां जीतने का प्रयास करेंगे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) की नवगठित कार्यकारिणी (2024 - 2027) 

अध्यक्ष           - नितिन नारंग,  हरियाणा  
उपाध्यक्ष         - डीपी अनंता, कर्नाटक 
उपाध्यक्ष         - दिब्येन्दु बरुआ, वेस्ट बंगाल 
उपाध्यक्ष         - राघवेंद्र सिंघानिया, छत्तीसगढ़ 
उपाध्यक्ष         - महावीर रांका, राजस्थान 
उपाध्यक्ष         - अनिल कुमार रायजादा, उत्तर प्रदेश 
उपाध्यक्ष         - रेपो रोंया, अरुणाचल प्रदेश 
सचिव            - देव अजय भाई पटेल, गुजरात 
कोषाध्यक्ष        - धर्मेंद्र कुमार, बिहार 
संयुक्त सचिव    - कंदरपा कलिता, असम 
संयुक्त सचिव    - प्रसन्नता कुंडू, त्रिपुरा 
संयुक्त सचिव    - एच लालथलमुआँ, मिजोरम 
संयुक्त सचिव    - सोइबम मांगिजाओ, मणिपुर 
संयुक्त सचिव    - संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश 
संयुक्त सचिव    - मनीष कुमार, झारखण्ड
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नितिन नारंग ने पैनल को जनादेश देने के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) सभी हितधारकों के विचारों को समायोजित करते हुए एक संयुक्त परिवार के रूप में काम करेगा। उन्होंने खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि हमें इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। 
    छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी वीके राठी, महासचिव प्रदीप दास, कोषाध्यक्ष हेमन्त खुटे, सचिव एम.चन्द्रशेखर, उपाध्यक्ष भावना बोहरा, उपाध्यक्ष, विश्वाश मेश्राम, उपाध्यक्ष सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष,  डब्ल्यूएफएम किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित भंसाली, उपाध्यक्ष,  संयुक्त सचिव आनंद अवधिया, ईश्वर सिंह राजपूत, सुबोध कुमार सिंह,  विकास शर्मा, सरोज कुमार वैष्णव, शशांक शेंडे, राज्य समन्वयक, नवीन शुक्ला, अध्यक्ष, निर्णायक आयोग अलंकार भिवगडे, अध्यक्ष, प्रशिक्षक आयोग रवि कुमार, हेड क्वॉर्टर को-ऑर्डिनेटर योगेश डाकलिया,  निष्पादन समिति के दीपंकर सेनगुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, आशीष राठी, दिनेश लांबा, आरसी अग्रवाल, शरद उकेय, राजेंद्र सिंह राणा, मोहन सोनी व  नवीन जिंदल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने