कश्मीरी चपली कबाब (रमजान स्पेशल)

2 रमजान-उल मुबारक, 1444 हिजरी
सीनचर, 25 मार्च 2023

तैयारी में लगने वाला वक़्त     -    15 मिनट
पकाने में लगने वाला वक़्त    -    20 मिनट
कितने लोगों के लिए            -      4 अफराद

कश्मीरी चपली कबाब  (रमजान स्पेशल)
कश्मीरी चपली कबाब

जरूरी सामान

कीमा - आधा किलो
चर्बी - 150 ग्राम
नमक - हस्बे जायका
अदरक, लहसुन पिसा हुआ - एक खाने का चम्मच
कटी लाल मिर्च - एक खाने का चम्मच
साबुत धनिया - एक चाय का चम्मच
सफेद जीरा - एक चाय का चम्मच
काली मिर्च - (पिसी हुई) एक चाय का चम्मच
टमाटर का पेस्ट - आधी प्याली
अंडे - दो अदद
कूकिंग आयल - हस्ब-ए-जरूरत


तैयार करने की तरकीब

कीमे को धोकर छलनी में रखकर अच्छी तरह खुश्क कर लें। इसमें नमक, अदरक, लहसुन, भुना कटा धनिया, जीरा, प्याज, लाल मिर्च, काली मिर्च, टमाटर का पेस्ट और अंडे डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। चर्बी को साफ धोकर पैन में हल्की आंच पर रखें। जब घी अलहदा हो जाए तो निथार लें और चर्बी को कूट कर कीमे में शामिल कर लें। पंद्रह से बीस मिनट के लिए कीमे को फ्रीज में रख दें। फ्रीज से निकाल कर कीमे को अच्छी तरह मिला लें और चपटे कबाब बना लें और तवे पर कूकिंग आॅयल में फ्राई कर लें या हर कबाब को दो सीकों में पिरो दें और उन्हें ब्रश से चर्बी का घी लगाते हुए कोयलों पर सीक कबाब की तरह सुनहरा सेंक लें। 
पेशकश - किंजा जीशान, भिलाई

nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने