Top News

सबका देश, सबका छत्तीसगढ़, भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र : अरुण वोरा

‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ 
नई तहरीक ; दुर्ग 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ वार्ड 41 केलाबाड़ी के रानी लक्ष्मीबाई चौक से प्रारंभ हुई। 
    यात्रा में वेयर हाउस कॉरपोरेशन सोसायटी के अध्यक्ष अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला  सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पार्षद हमीद खोखर की विशेष उपस्थिति रही। यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा, देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान इसी का विस्तार है। हम साथ चले और साथ लड़ेंगे, हमें, हमारे अधिकारों के लिए यात्रा करनी है। यह देश सबका है, यह छत्तीसगढ़ सबका है। आप देख रहे हैं कि चुनाव में भाजपा और आरएसएस द्वारा दुष्प्रचार कर सत्ता पाने की कोशिश की जा रही है। वे जानते हैं कि वे विफल होंगे। 
    उन्होंने आगे कहा, इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए यह जरूरी है कि समाज के सभी वर्गों के लोग साथ आएं। देश की एकता, अखंडता, सर्व धर्म सद्भाव से ही संभव है, इस माटी में सबका खून मिला है। छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रही है। 
    उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का खिताब मिलना यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ शासन जनता की सेवा के लिए हमेशा अग्रसर रही है। इसी का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ बेरोजगारी दर में भारत में सबसे कम प्रतिशत पर है। यात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, महीप सिंह, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, भूपेंद्र वर्मा, शकुन ढीमर, आरिफ रजा, रत्ना नारमदेव, विमल यादव, बृज मोहन तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अनूप चंदनिया, सतीश पांडे, देव सिन्हा, प्रकाश गीते, केशव सिन्हा, भास्कर कुंडले, सुरेश भयसारे, गौरव उमरे, आयुष शर्मा, रमीज रजा, दीपक साहू, निकिता मिलिंद, सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, मीना पॉल, हेमा साहू, श्रीकांत समर्थ, त्रिशरण डोंगरे, अशोक मेहरा, थानेश्वर साहू, कमलेश नागर, सरिता ताम्रकार, देवेंद्र मारकंडे, केडी देवांगन, पोषण साहू, शिव वैष्णव, झंकार सिंह, हरीश पटेल, प्रकाश भारद्वाज, विकास यादव, अनिल सोनी, देव सिन्हा, बबला खान, मोहित पाल, मोहम्मद नजीर, नवेद रजा, अशफाक, पुरुषोत्तम निमके, लीना दुबे, निखिल खिचरिया, सनी साहू, राजा विक्रम बघेल, भगवती ठाकुर, शिल्पी सदाबहार, सावित्री साहू, नेहा यादव, कीर्ति साहू, छोटी साहू, रानी देवांगन, निकहत खान, नसीमुद्दीन सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। 
nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने