तुरकिया और शाम में 6 फरवरी को आने वाला भयानक जलजला इस सदी का पांचवां सबसे खतरनाक जलजला रहा
लंदन : आईएनएस, इंडिया
सन 2000 से अब तक आने वाले 10 तबाहकुन जलजलों में तुरकिया और शाम में 6 फरवरी को आने वाले जलजले को इस सदी का पांचवां सबसे खतरनाक जलजला बताया गया है।  |
हालिया सदी में दुनिया में आने वाले 10 बड़े जलजले |
इस सदी में साल 2011 में जापान 2004 में इंडोनेशिया में आया भूकंप इस सदी का सबसे खतरनाक भूकंप रहा जिसकी तीव्रता क्रमश: 9 और 9.1 थी।
इसके अलावा सदी के खतरनाक भूकंप :
- साल 2001 गुजरात, इंडिया 7.7 तीव्रता
इंडियन रियासत गुजरात में जनवरी 2001 में आने वाले 7.7 शिद्दत के जलजले में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जानें गई थी। जलजले ने रियासत में कई इमारतें जमीन बोस कर दी दी। सबसे ज्यादा मौत भुज कस्बे में हुईं थी जिसकी सरहद पाकिस्तान के साथ मिलती है।
बाम, ईरान दक्षिणी-पूर्वी ईरान में साल 2003 में आने वाले जलजले ने मिट्टी के ईंटों से बने पुराने शहर बाम को मटियामेट कर दिया और कम अज कम 31 हजार लोगों की मौत का करण बना।
- साल 2004 इंडोनेशिया 9.1 तीव्रता
इंडोनेशिया में दिसंबर 2004 को रिएक्टर स्केल पर 9.1 की शिद्दत का का जलजला आया था जिसके बाद सूनामी आई थी जिसमें दो लाख 30 हजार लोगों की जान गई थी। सूनामी की लहरें 30 मीटर ऊंची थीं और उसकी रफ़्तार 700 किलोमीटर फी घंटा रिकार्ड की गई थी।
- साल 2005 पाक अधिकृत कश्मीर
पाक अधिकृत कश्मीर और खैबर पख्तूनख्वा में अक्तूबर 2005 में आने वाले जलजले में 73 हजार से ज्यादा लोगों की जाने गई थी। जबकि 35 लाख लोग बे-घर हो गए थे।
- 2006 जावा, इंडोनेशिया 6.3 तीव्रता
इंडोनेशिया के जजीरे जावा में 6.3 शिद्दत के जलजले में छ: हजार लोगों की जानें गई थी और चार लाख से ज्यादा लोग बे-घर हो गए थे।
- साल 2008 सेचवान, चीन 7.9 तीव्रता
सेचवान, चीन के सूबे सेचवान में मई 2008 को आने वाले 7.9 शिद्दत के जलजले में पाँच हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों समेत 87 हजार लोगों की जानें गई थी। सात हजार स्कूल की इमारतें ढह गई थी जिसकी वजह करप्शन और घटिया निर्माण को बताया गया था।
जनवरी 2010 में हेटी की राजधानी पोर्ट आव प्रिंस और उसके आसपास के इलाकों में रिएक्टर स्केल पर 7 की शिद्दत का जलजला आया था जिसने 24 घंटे तक मुल्क का बाकी दुनिया से संपर्क अलग कर दिया था। इस जलजले में दो लाख लोगों की जाने गई थी और 15 लाख बे-घर हो गए थे। इसी साल अक्तूबर में हेटी में हैजा फैला था जिसके नतीजे में 10 हजार लोगों की जानें गई थी।
मार्च 2011 में जापान में 9 रिएक्टर स्केल का जलजला आया था जिससे सूनामी पैदा हुई और साढ़े 18 हजार के करीब लोग लापता और हलाक हो गए थे।
- साल 2015 नेपाल 7.8 तीव्रता
नेपाल में अप्रैल के महीने में 7.8 शिद्दत के जलजले में नौ हजार लोगों की मौते हुई थी जिसमें घरों समेत स्कूल और हस्पताल धराशायी हो गए थे।
- साल 2023 तुरकिया, शाम 7.8
शाम और तुरकिया में 6 फरवरी 2023 को 7.8 शिद्दत के जलजले में अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौते हुई है।
रज्जबुल मुरज्जब 1444 हिजरी
फरवरी 2023nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav