छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में संगठन महामंत्री की नई नियुक्ति
✅ नई तहरीक : रायपुर
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद को संगठन महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त संगठन महामंत्री गुलजेब अहमद ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि गुलजेब का अनुभवों और ऊर्जा का संगठन को लाभ मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में पार्टी के आंदोलनों और अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपनी नियुक्ति पर गुलजेब ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता पर डाले जा रहे बोझ के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने की बात कही। ये जानकारी तुषार गुहा, अध्यक्ष मीडिया विभाग, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने दी।