भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नई तहरीक : दुर्ग
लोकसभा सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर पालिका निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में सिर मुंडवा कर शहर में व्याप्त अव्यवस्था दूर न किए जाने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
भाजयुमो के रितेश शर्मा ने कहा कि नगर पालिका निगम के सभी 60 वार्ड में सडक, बिजली, गंदा पानी, पेयजल टंकी की सफाई और सड़कों के गड्डों के कारण आम लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम महापौर व शहरी सरकार के जनप्रतिनिधियों को कई बार शहर में व्याप्त बदहाली और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया गया है इसके बाद भी शहर की बदहाली दूर करने कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों की समस्याओं के प्रति निगम प्रशासन और महापौर की उदासीनता को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के रितेश शर्मा ने महापौर कार्यालय के बाहर सिर मुंडवा कर विरोध प्रकट किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहर की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के रितेश शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, भाजपा नेता मनमोहन शर्मा, गंजपारा सदर मंडल के महामंत्री हरीश चौहान, चंडी शीतला मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपु पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, सत्यवीर यादव, मयंक शर्मा, नीरज तिवारी, पुरुषोत्तम मटियार, राहुल गुप्ता, मोनू सूरी, नितेश यादव और योगेश जंघेल के अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।