हिंदूस्तान में ढाई करोड़ बच्चों ने खोली आंखे
14 अप्रैल 2023 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी हिन्दोस्तान की आबादी
नई दिल्ली : आईएनएस, इंडिया
साल 2022 में दुनिया में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए जबकि मरने वालों की तादाद 6.5 करोड़ के लगभग है। 8 करोड़ से ज्यादा कारें बनीं और 27 लाख से ज्यादा किताबें छपीं। दुनिया में पैदा होने वाले 13 करोड़ बच्चों में से तकरीबन 2.50 करोड़ बच्चे सिर्फ हिन्दोस्तान में पैदा होते हैं।
अकवाम-ए-मुत्तहिदा (संयुक्त राष्टÑ) ने कहा कि अगर आबादी में इजाफे़ की शरह इसी तरह रही तो 14 अप्रैल 2023 तक हिन्दोस्तान की आबादी चीन से बढ़ जाएगी। नार्वे में मुल्क में सबसे ज्यादा 61 फीसद नौजवान आबादी मोटापे का शिकार है। इस मुआमला में हिन्दोस्तान की रैंकिंग 187 है। यहां 3.9 फीसद नौजवान आबादी मोटापे का शिकार है। वर्ल्ड ओबेसिटी फैडरेशन के मुताबिक 2030 तक दुनिया में हर 5 में से एक औरत और 7 मैं से एक मर्द मोटापे के मसले से परेशान होगा। एक करोड़ से ज्यादा लोग गिजाई किल्लत का शिकार हैं। यमन की सबसे ज्यादा 45 फीसद आबादी गिजाई किल्लत का शिकार है। दूसरे नंबर पर वसती अफ्रÞीकी जमहूरीया है, जहां की 44 फीसद आबादी गिजाईयत या भूक का शिकार है। अकवाम-ए-मुत्तहिदा के दी स्टेट आफ फूड सेक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन इन वर्ल्ड 2022 के मुताबिक हिन्दोस्तान में 220 मिलियन से ज्यादा लोग गिजाई किल्लत का शिकार हैं।