नई तहरीक : दुर्ग
दिसंबर माह की शुरुआत जन समर्पण सेवा संस्था के प्रेणाश्रोत जनप्रिय नेता हेमचंद यादव का जन्मदिन मनाने से हुई। 1 दिसंबर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा गरीब, मजदूर, असहाय व विकलांग जन को भोजन वितरण करने के साथ ही उन्हें शाल ओढ़ाई गई।
संस्था के सदस्य शिशु शुक्ला ने बताया कि भोजन सेवा में श्री यादव के पुत्र जीत हेमचंद यादव एवं यादव परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन में 140 जरूरतमंदों को भोजन के साथ मिष्ठान परोसा गया। साथ ही उन्हें ठंड से बचने शाल वितरण किया गया। इसके अलावा शहन के अन्य स्थानों पर निवासरत डेढ़ सौ से अधिक गरीबों को भरपेट भोजन कराने के साथ उन्हें ठिठुरती ठंड से बचाने का जतन किया गया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, सुमित वोरा, विवेक मिश्रा, रवि शर्मा, मयंक शर्मा, आशीष मेश्राम, जाकिर सिद्धकी, विकाश पुरोहित, प्रकाश कश्यप, अख्तर खान, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर, सूजल शर्मा, शिबू खान, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, शुभम सेन, मृदुल गुप्ता सहित अन्य युवा उपस्थित थे।