कामनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने जीते 30 पदक
हेमन्त खुटे : दुर्ग
13 से 23 नवम्बर तक श्रीलंका में आयोजित कामनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में कोच किरण अग्रवाल के नेतृत्व में 16 सदस्यीय खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर देश का परचम लहराया। खिलाड़ियों ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 11 रजत व 7 कांस्य पदक हासिल किए।
श्रीलंका से वापसी पर कोच किरण अग्रवाल ने बताया कि स्पर्धा में अंडर 8, 10, 12, 14, 16, 18 व सीनियर ओपन केटेगरी से 16 सदस्यीय टीम श्रीलंका गई थी। स्पर्धा में 7 देशों के खिलाड़ियों बांग्लादेश, मालदीवस, पाकिस्तान, इंग्लैंड, रशिया, भारत व मेजबान श्रीलंका देश की टीमों ने हिस्सा लिया।
इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्वर्ण पदक इन खिलाड़ियों ने हासिल किए रजत पदक
- अंडर -8 गर्ल्स अंडर 8 ओपन
- ए चारवी सफीन सफरुल्ला खान
- अंडर 10 ओपन अंडर 10 गर्ल्स
- विवान विशाल शाह आद्या रंगनाथ
- अंडर 12 गर्ल्स अंडर 10 ओपन
- सुभि गुप्ता रितेश मोद्दूकुरी
- अंडर12 ओपन अंडर 12 गर्ल्स
- विज एथन शेरली पटनायक
- अंडर 14 ओपन अंडर 12 ओपन
- बागवे गौरंग गौतम कृष्णा
- अंडर 16 गर्ल्स अंडर 14 गर्ल्स
- एस कनिष्का फलक जानी नाइक
- अंडर 16 ओपन अंडर 16 गर्ल्स
- एम प्रणेश जे तेजस्वनी
- अंडर 18 गर्ल्स अंडर 20 गर्ल्स
- व्ही रिंधिया व्ही रिंधिया
- अंडर 18 ओपन अंडर 20 ओपन
- सोहम कामोत्रा दुष्यंत शर्मा
- अंडर 20 गर्ल्स बेस्ट फीमेल
- प्रियंका नुटक्की साक्षी चितलांगे
- 60 प्लस कामनवेल्थ
- भाग्यश्री थिप्से मित्रभा गुहा
- कामनवेल्थ
- श्याम निखिल्प
इन्होंने हासिल किए कांस्य पदक
- अंडर 8 ओपन
- व्ही अयोध्या
- अंडर 10 गर्ल्स
- हान्या शाह
- अंडर 10 ओपन
- अन्नव सरबालिया
- अंडर 14 गर्ल्स
- अनुपम एम श्री
- अंडर 20 गर्ल्स
- स्वरा लक्ष्मी नायर
- अंडर 20 ओपन
- बागवे गौरंग
- कामनवेल्थ
- एम प्रणेश
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में शतरंज अकादमी खोला जाना है, जहां शतरंज खिलाड़ी बच्चे कोच किरण अग्रवाल के सान्निध्य व मार्गदर्शन में विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल की धार को और तेज कर पाएंगे। श्रीलंका जाने वाले कोचेस की चार सदस्यीय टीम में किरण अग्रवाल के अलावा प्रवीण थिप्से, व्ही रविचंद्रन व प्रसन्नजीत दत्ता शामिल थे।