महिला मंडल ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
नई तहरीक : दुर्ग, ननकटठी
महाराणा प्रताप शंकर नगर मंगल भवन में राजपूत क्षत्रिय समाज (1282) उत्तर उपसमिति की महिला मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत राजपूत समाज का गौरव, वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति की पूजा, दीप प्रज्ज्वलन व भजन से हुई। समारोह में दुर्ग उत्तर व दक्षिण से आए वरिष्ठ, पूर्व महिला पदाधिकारियों व महिला मंडल की संरक्षक मिनी राजपूत, संध्या सेंगर, भूतपूर्व महिला मंडल अध्यक्ष बिंदु भुवाल, माधुरी ठाकुर, ममता राजपूत उपस्थित थे। दुर्ग उत्तर महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा राजपूत, महिला सचिव ज्योति राजपूत, महिला उपाध्यक्ष शीला राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिता राजपूत, कोषाध्यक्ष ललिता राजपूत, गीता राजपूत व महिला मंडल के मनोनित पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में नेहा राजपूत व दामनी भुवाल ने युगल नृत्य एवं आरती राजपूत व मेनका गौतम ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। फनी गेम्स व सवाल-जवाब में सन्तोषी राजपूत व अन्य प्रतिभागियों ने मनोरंजक एवं उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए पुरुस्कार प्राप्त किए। तत्पश्चात महिला सदस्यों ने सामुहिक रूप से दीवाली के पारम्परिक गीत में नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्साहवर्धन करने दुर्ग उत्तर उपसमिति के अध्यक्ष मनोज राजपूत, सचिव माधो सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह, कार्यकारणी सदस्य रोहितास भुवाल, महेश भुवाल, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, कमल गौतम, ग्रीन वेली भिलाई उपस्थिति थे। विशेष अतिथियों द्वारा पंचदीप प्रज्ज्वलित किया गया।
अतिथियो ने महिला मंडल की सक्रियता व लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर महिला मंडल की तारीफ करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। उपसमिति ने महिला मंडल को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उपसमिति के युवा मंडल को इसी प्रकार से सक्रिय बने रहने व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की बातें कही। संचालन महिला मंडल की सचिव ने व आभार प्रदर्शन महिला अध्यक्ष ने किया। उन्होंने मंडल की भावी योजनाओं की जानकारी दी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी महेंद्री बाई राजपूत ननकटठी ने दी।