पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

नई तहरीक : दुर्ग 

पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउस के चेयरमैन अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  गया पटेल, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अलताफ अहमद की विशेष उपस्थिति में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री वोरा ने कहा, श्रीमती गांधी के दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देश हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि तक रहने के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, बैंको का राष्ट्रीयकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितकाति जैसे कार्यक्रमों के लिए उन्हें हमेशा यादव किया जाएगा। श्रीमती गांधी द्वारा प्रारंभ 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनका जीवन स्तर उंचा उठाना था। वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थीं और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहीं।

श्री वोरा ने आगे कहा, श्रीमती गांधी द्वारा देश के सर्वांगीण विकास, खुशहाली और एकता को बनाए रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी शक्ति लगा दी। 

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने कहा कि प्रियदर्शनी श्रीमती गांधी के आदशों पर भारत की एकता व अखण्डता टिकी है। देश को मजबूत एवं संगठित बनाने के उनके उनके प्रयास अविस्मरणी हैं। 

इस मौके पर पार्षद भोला महोबिया, प्रवक्ता नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, मदन जैन, गोलू गुप्ता, मनीष यादव, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, कन्या ढीमर, विशाल देशमुख, कल्याण सिंह ठाकुर, हेमंत तिवारी, गणेश सोनी, आनंद कपूर ताम्रकार, विकास यादव, बृजमोहन तिवारी, प्रीतम देशमुख, तिलक राजपूत, बृजमोहन तिवारी, प्रीति साहू, अनूप पाटिल, अशोक मेहरा, निशांत गोडबोले, राहुल अग्रवाल, आबिद अली, अली असगर, गणेश वाघमारे, मोहन सिन्हा, संदीप बक्शी, मनीष यादव, निरुपमा जस्सल, एनी पीटर, मीना मानिकपुरी, छोटी साहू, भूमिका देशमुख सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने