Top News

विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया आगामी 10 माह लक्ष्य


मिशन 2023 को लेकर भाजपा ने शक्ति केन्द्र स्तर पर की बैठक की शुरूआत
 

नई तहरीक : दुर्ग 

आगामी वर्ष प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा गम्भीर हो गई है। इस सिलसिले में पार्टी द्वारा प्रदेश की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर धरना-प्रदर्शन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं संगठनात्मक तौर पर भी मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत करने प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारियों द्वारा मंडलवार बैठक ली जा रही है। 

विधानसभा प्रभारियों द्वारा मंडलवार बैठक ली जा रही 

शक्ति केंद्रों पर भी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को माईक्रो मैनेजमेंट के टिप्स दिए जा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को शहर विधानसभा प्रभारी व रायपुर जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने गंजपारा सदर मंडल के शक्ति केंद्रों में बूथ से लेकर स्थानीय स्तर के सभी प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मिशन 2023 के लिए आगामी 10 माह का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता भूपेश सरकार व स्थानीय कांग्रेसी विधायक की विफलता व नाकामी बताने अपने क्षेत्रों के हर घर के दरवाजे तक पहुंचे। 

बैठक में जिला भाजपा मंत्री व मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, विजय व्यास, पार्षद ओमप्रकाश सेन, पुष्पा गुलाब वर्मा, शशी द्वारिका साहू, वरिष्ठ नेता रजा खोखर, राजेंद्र पाध्येय, पूर्व पार्षद नरेंद्र चंदेल, प्रशांत जोशी, श्यामा साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

गंजपारा सदर मंडल में आयोजित शक्ति केंद्रों की बैठक की शुरुआत पचरी पारा शक्ति केन्द्र में साई हनुमान मंदिर से हुई। तत्पश्चात कचहरी वार्ड शक्ति केंद्र, डिपरा पारा, आपपुरा, आपपुरा, शिवपारा और पोलसाय पारा शक्ति केंद्र में बैठकम सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद 20 से अधिक बूथ के कार्यकर्ताओं व प्रमुख नेताओं को विधानसभा प्रभारी अग्रवाल ने संगठन की मजबूती व विधान सभा चुनाव में फतह के लिए टारगेट दिया। विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठक में द्वारिका साहू, ज्योति यादव, विकास यादव, ऋषि यादव, हेमराज सोनकर, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, रामदयाल भोयरे, दशरथ निर्मलकर, दिनेश वर्मा, हेमंत देवांगन, कैलाश डग्गर, विशाल यादव, शशि साहू, पुष्पा वर्मा, प्रशान्त जोशी, हुम्मान देशमुख, प्रेम सेन, दीपेश निर्मलकर, रवि यादव, कृष्णा यादव, मनोज खोब्रागढे, पुनीत बाघमार, नीलमणी यादव, रमेश ढीमर, संजय मरकाम, मुकेश सूरी, हब्बू ढीमर, दाऊ ढीमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने