नन्ही धावक नीलम राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

नई तहरीक : दुर्ग 

खेल गांव खम्हरिया की नन्हीं धावक नीलम यादव 14 वर्ष आयु समूह में गौरेला (पेंड्रा-मरवाही) में 12 से 15 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय अंतर शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। 


नीलम बालक दास डहरे खेल प्रशिक्षक के कुशल निर्देशन में प्रतिदिन सुबह-शाम अभ्यास करती है। नीलम की इस उपलब्धि के लिए शालिनी देवेंद्र यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), हर्ष साहू, (संरक्षक), केशव बंटी हरमुख संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि, योगिता चंद्राकर (जिला पंचायत कृषि सभापति एवं संरक्षक) झमित गायकवाड (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग एवं संरक्षक) बुधवंतीन सुरेंद्र मधुकर जनपद सदस्य), सुखी राम यादव (सरपंच खम्हरिया), दिवाकर गायकवाड (संरक्षक), द्रोपति साहू (अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब), अनिल चतुर्वेदी (कार्यकारी अध्यक्ष संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खम्हरिया), शेष नारायण पटेल (कोषाध्यक्ष संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन), डॉक्टर रोहित डहरे, शम्मी कपूर देशलहरे, अमरजीत यादव, रोहित साहू (शिक्षक), चुरामन साहू डायरेक्टर दर्शन अकेडमी बोरसी, केसरी साहू (कोषाध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब), स्वाति चंद्राकर सचिव राजीव युवा मितान क्लब) हरि कुर्रे, दुष्यंत साहू, खुमान सिंह पटेल, उपसरपंच खम्हरिया डालाराम साहू,  लोकनाथ साहू (संरक्षक), शंभू टंडन पंच सहित ग्रामवासी एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

नागेश्वरी राज्य स्तरीय सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित


दुर्ग।
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय हिर्री की कक्षा 10वीं की छात्रा नागेश्वरी निषाद का चयन राज्य स्तरीय अंतर शालेय सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नागेश्वरी पीटीआई बालक दास डहरे के निर्देशन में प्रतिदिन अभ्यास करती है। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर तक अंबिकापुर में खेली गई। नागेश्वरी की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य एमआर मंडारे, व्याख्याता निशा तिवारी, कल्पना शुक्ला, वेद प्रकाश देशमुख, एकता यादव, गायत्री देशमुख, खोमलता साहू, दमयंती देशमुख, युवराज साहू, प्रमिला साहू (सरपंच ग्राम पंचायत हिर्री), शारदा देवी, परसराम दुबे, पूर्व सरपंच हिर्री, योगेश साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एवं अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब), हेमंत साहू (पंचायत सचिव हिर्री) पुनीत साहू, वर्षा हरिहरनो (प्रधान पाठक हिर्री), रेशम वर्मा (क्रीडा सचिव), हिना साहू (सहायक क्रीड़ा सचिव) कुंभकर्ण (पालक) सहित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने