Top News

श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्री महागणपति चतुर्थी समारोह

दुर्ग। नगर देवता श्री सिद्धि विनायक मंदिर, इंदिरा मार्केट में श्री महागणपति चतुर्थी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी तीर्थ पूजन से हुई। तत्पश्चात 8 बजे संकल्प अभिषेक और महागणपति हवन, पूर्णाहुति अलंकार व प्रसाद वितरण किया गया। शाम छह बजे से मूलमंत्र विधि अर्चना, महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। 1 सितंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नवग्रह हवन, गणपति पूजा, अभिषेक व आरती होगी। इसी तरह 2 सितंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक विभिन्न हवन-पूजन एवं शाम 6 बजे से गणेश जी की रथयात्रा नगर भ्रमण की विधियां पूरी की जाएगी। 3 सितंबर को सुबह 8 बजे से हवन अभिषेक, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं शाम 6 बजे से ­ाूला उत्सव की विधियां शास्त्रोक्त तरीके से पूर्ण की जाएगी। कोरोना संकटकाल के कारण दो साल बाद मंदिर में आयोजित श्री महागणपति चतुर्थी समारोह को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना संकटकाल के कारण दो सालों से मंदिर में सभी तरह के आयोजन रुके हुए थे। यही वजह है कि इस साल सेवा समिति द्वारा इसे भव्य रूप मनाया जा रहा है। समस्त विधि विधान पंडित श्री शिवकुमार शिवाचार्य के मार्गदर्शन में दक्षिण भारत के विद्धान पंडितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने