दुर्ग। जिला भारत स्काउट गाइड, जिला संघ द्वारा राष्ट्रमंडल खेल (लंदन) में तलवारबाजी प्रतियोगिता में ब्रान्स पदक प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाने वाली शहर की बेटी वेदिका खुशी को उनकी इस उपलब्धी पर गुलदस्ता भेंट कर व स्काउट गाइड स्कार्फ सम्मान स्वरूप बांधकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ की उपाध्यक्ष, सदस्य राज्य भारत स्काउट गाइड संघ रायपुर सुनीता बोहरा, राज्य आजीवन सदस्य भारत स्काउट गाइड संजय बोहरा, जिला संघ की नेहा राजपूत और नंदू मौजूद थे। उन्होंने भविष्य में देश के लिए मेडल प्राप्त करने की शुभकामना दी। विदित हो कि वेदिका वर्तमान में भारती खेल प्राधिकरण रीजनल केरल में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।