लेखकों और संस्कृतिकर्मियों के सबसे महत्वपूर्ण संगठन जन संस्कृति मंच का छत्तीसगढ़ में होगा विस्तार
नई तहरीक : भिलाई
कल्याण कालेज स्थित डिजिटल सभागार में जन संस्कृति मंच भिलाई ईकाई का पुनर्गठन किया गया। नई बाडी में अभिषेक पटेल को अध्यक्ष और सुरेश वाहने को सचिव का दायित्व दिया गया। इसी तरह जानेमाने कवि घनश्याम त्रिपाठी और संस्कृतिकर्मी एन पापा राव, उपाध्यक्ष, अशोक तिवारी और विद्याभूषण सह-सचिव और संस्कृतिकर्मी सुलेमान खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ईकाई में नाटक का प्रभार हरजिन्दर सिंह संभालेंगे। चित्रकला और संगीत प्रभाग में सर्वज्ञ और समीक्षा नायर को जवाबदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में कवि कमलेश्वर साहू, आभा दुबे, पूनम साहू, विनोद शर्मा, बृजेंद्र तिवारी, अंबरीश त्रिपाठी, दिनेश सोलंकी, डाक्टर गिरिधर चंद्रा, नदीम, जय प्रकाश नायर और अंजन कुमार शामिल किए गए हैं। ईकाई के संरक्षकों में आलोचक सियाराम शर्मा, कवि बीएल पाल, वासुकि प्रसाद उन्मत, विद्या गुप्ता, मीता दास और कैलाश वनवासी का नाम शामिल है। 
Abhishek
ईकाई के पुर्नगठन के दौरान सभी प्रमुखजन ने 8 व 9 अक्टूबर को रायपुर में होने जा रहे जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रो. सियाराम शर्मा ने बताया कि देश में लेखकों और संस्कृतिकर्मियों के सबसे महत्वपूर्ण संगठन जन संस्कृति मंच का विस्तार जल्द ही छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
Suresh