Top News

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गरीबों को कराया भोजन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री निवास में उन्हें तिलक लगाकर जन्मदिवस की दी बधाई।

नई तहरीक : दुर्ग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर जन समर्पण सेवा संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर श्री बघेल को तिलक लगाकर उनसे केक कटवाया और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। 

मुख्यमंत्री के हाथों कटवाए गए केक को संस्था ने दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में रहने वाले गरीब व असहाय लोगों के बीच वितरित किया। इस दौरान संस्था द्वारा सौ से अधिक गरीबों को भोजन कराया गया। इसके अलावा संस्था द्वारा उन्हें साबुन व निरमा सहित जरूरत की अन्य चीजें भेंट की गई। इस अवसर पर संस्था के विशेष सहयोगी संरक्षक राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, सुरेश देवांगन, सरोज यादव, राहुल शर्मा, अर्जित शुक्ला, जयंत देशमुख, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, शिशु शुक्ला, छोटेलाल यादव, अहमद चौहान, राकेश सिन्हा, राम कुमार, मुकेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

किसान गमछा ओढ़ाकर किया सम्मान 

दुर्ग। शहर जिला अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बृजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के 62वें जन्मदिन पर उन्हें किसान गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मजदूरों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष्ज्ञ रूप से रायसिंह ढिकोला, वरिष्ठ महामंत्री कांग्रेस पार्टी व अमित देवांगन, पार्षद वार्ड 20 मौजूद थे। श्री ढिकोला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस कथन से कि पहले वे किसान हैं, मुख्यमंत्री बाद में, किसानों का सम्मान बढ़ा है। राकेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ रात्ज्य के किसानों व मजदूरों का मसीहा कहा। कार्यक्रम को बृजकिशोर शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की गौठान योजना की सराहना की। इस मौके पर राम जोशी, एन विश्वनाथ राव, प्रमोद शर्मा, राकेश साहू, केशव राम देवांगन, तरण यादव, चोमिन यादव, दुष्यंत देवांगन, बबलू यादव, रानू निषाद, अजीत खुटेल सहित बड़ी संख्या में किसान व मजदूर उपस्थित थे।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने