दुर्ग। दैनिक रेल यात्री संघ के हरभजन सिंह को रेल प्रशासन द्वारा दैनिक रेल यात्री संघ सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री सिंह के मनोनयन पर दैनिक रेल यात्री संघ ने खुशी जताई है।
गौरतलब है कि भिलाई निवासी श्री सिंह लंबे समय से दैनिक रेल यात्री संघ से जुड़े रहकर रेल यात्रियों की परेशानियों को लेकर सक्रिय रहे हैं। समय-समय पर उनके द्वारा रेल यात्रियों की परेशानियों से रेलवे के आला अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है जिससे रेल यात्रियों को त्वरित राहत मिलती रही है। अपने मनोनयन पर श्री सिंह ने रेल अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि साथी यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इस दिशा में प्रमुखता से कार्य करते रहेंगे