दुर्ग। विधायक व वेयर हाउस कापोर्रेशन के अध्यक्ष अरूण वोरा की अनुसंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमती से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल द्वारा सैय्यद आसिफ अली को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। आसिफ की न्युक्ति पर युवाओं में हर्ष का माहौल है। आसिफ को उनकी न्युक्ति पर विधायक अरूण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विवेक मिश्रा, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पासी अली, सैय्यद इशाक अली, मनीष सोनवानी, प्रिंस जोए, चंदन मटियारा, लक्ष्मण शर्मा, शोएब खान, रहीमुद्दीन सिद्दीकी, हेमंत तिवारी, अनूप पाटिल व शिवाकांत तिवारी आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।