पुष्कर के करीब ग्राम गोवालिया में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला
मोहम्मद हाशम अली : अजमेर
तीर्थ नगरी पुष्कर के करीब ग्राम गोवालिया में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के चलते आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पुष्कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत तसल्लीबख्श बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोवालिया ग्राम में खेत पर कुछ लोग काम कर रहे थे। उसी दौरान मधुमक्खी ने अचानक उनपर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। तब तक कई लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह घायल कर दिया था। यही नहीं, जो लोग उन्हें बचाने आए थे, वे भी मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके। तीन से चार लोग घायल हो गए थे। हमले में घायल होने वालों में सावरा सिंह, रूप सिंह, शिवराज, सरुनिदेवी, संदीप, चेतन सिंह, शक्ति सिंह, धरती सिंह शामिल हैं।