Top News

कई घरों में दिलाई गई कूंडे की फातेहा


 मोहम्मद हासम अली

अजमेर : हजरत इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की नियाज घरों में दिलाई गई। लोगों ने मिट्टी के कुंडो में खीर और पूरिया भरी। पूरे दिन लोगों का एक-दूसरे के घरों में आना जाना लगा रहा। दरगाह ख्वाजा साहब के खादिम सैय्यद हूर अहमद चिश्ती ने बताया की हर साल चांद की 22 रजब को हजरत इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की नियाज खीर और पुरी पर दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन अल्लाह पाक ने हजरत इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम को बहुत ऊंचा मुकाम दिया था। दरगाह ख्वाजा साहब में भी खादिमों ने जायरीनों के लिए कुंडो में खीर और पूरिया भरी। इस मौके पर अम्नो-अमान व खुशहाली की दुआएं की गई। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने