Top News

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई

स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा 

नई तहरीक : भिलाई 
स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ, आईसीसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम संयोजक सहायक प्राध्यापक उषा साहू ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला  दिवस मनाने का खास मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना है। 
प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा, वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महाविद्यालय के सीईओ डॉ दीपक शर्मा व उप प्राचार्य डॉ अजरा हुसैन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राध्यापकों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जयश्री जुरेशिया ने कहा, प्रति वर्ष विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर यह दिन मनाया जाता है। दिनेश ने   महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा, सोशलिस्ट पार्टी आॅफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया। ताम्रध्वज ने कहा, संयुक्त राष्ट्र का चार्टर महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता के सिद्धांत की पुष्टि करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय समझौता बन गया। संयुक्त राष्ट्र ने अपना पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र अवकाश के रूप में चिन्हित किया गया। निधि मांडले ने नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव, अभिमान है, नारी ने ही ये रचा विधान है...शब्दों के साथ अपने विचार व्यक्त किए। प्रियंका निर्मलकर ने कहा, दिल की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, रात की नींद बच्चों को सुलाने में गुजर गई, जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई। कार्यक्रम को महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉक्टर अभिलाषा शर्मा, डॉक्टर पूनम शुक्ला, डॉ. शैलजा पवार, डॉ मंजू कनौजिया ने भी संबोधित किया। मंच संचालन डॉ अभिलाषा शर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उषा साहू ने किया।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने